नर्मदा मिशन की दृष्टि (Vision)
नर्मदा मिशन एक सेवा उन्मुख संगठन है, जो प्रकृति के संवर्धन और संरक्षण के लिए कार्य करता है। मानव जीवन का आधार प्रकृति है, प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। मनुष्य प्रकृति का एक अभिन्न अंग है, प्राचीन ग्रंथों और विज्ञान में भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि प्रकृति और जीवन एक दूसरे के पूरक है  प्रकृति मनुष्य को रहने के लिए जल, शुद्ध हवा, भूमि, पशु, पक्षी, पेड़, पौधे प्रदान करती है। दूसरों में। इससे सम्बंधित विज्ञान को 'पारिस्थितिकी' कहा जाता है।
ये सभी चीजें प्रकृति में ही उत्पन्न होती हैं। इनका निर्माण किसी मानव निर्मित कारखाने में नहीं किया जा सकता है या ये चीजें पृथ्वी के माध्यम से प्राप्त नहीं की जा सकती हैं और न ही विज्ञान ने ऐसी कोई प्रणाली ढूंढी है जिससे प्रयोगशाला में इनका निर्माण किया जा सके। इसी महत्व के कारण नर्मदा मिशन प्रकृति संवर्धन और संरक्षण को अपना धर्म और कार्य मानता है और एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहता है जो प्रकृति उन्मुख हो और आप अपने जीवन के लिए प्रकृति के महत्व को समझ सकें।
उद्देश्य (Mission)

नर्मदा मिशन का उद्देश्य प्रकृति पर्यावरण की रक्षा सुरक्षा, संरक्षण सम्वर्धन , प्रकृति प्रधान समाज की स्थापना, तथा प्रत्येक व्यक्ति व जीव के जीवन को सुरक्षित एवम व्यवस्थित  करना है तथा मानव से समूह, समूह से श्रृंखला औऱ श्रृंखला से क्रांति की  परिकल्पना को साकार करना है और हम गर्वित हैं कि यह परिकल्पना आज मूर्त रूप में समाज के समक्ष  है।
दुर्गम किन्तु लक्षयसाध्य राहों पर चलकर सफलता के शिखरों पर नर्मदा मिशन के श्रेष्ठ कार्य रूपी ध्वज पूरी आन बान औऱ शान के साथ वैश्विक स्तर पर लहरा रहे हैं।
ज्ञातव्य है कि मिशन की स्थापना के बहुत पहले से ही दादागुरु के सानिध्य औऱ मार्गदर्शन में जल शुद्धिकरण, गौवंश का संरक्षण, प्रकृति पर्यावरण संरक्षण सम्वर्धन ,,दरिद्र नारायण सेवा, (मानव सेवा) तथा प्राकृतिक कृषि के लिए जागरूकता इत्यादि अनेकानेक कार्य अनवरत जारी थे।

नर्मदा मिशन का लक्ष्य(Goal)

भारतीय समाज का प्रकृति से गहरा रिश्ता पौराणिक काल से ही रहा है और यह उनकी परंपराओं में दिखता है। नर्मदा मिशन प्रत्येक व्यक्ति और समाज को प्रकृति के प्रति अपने नैतिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने को अपना संकल्प मानता है और पिछले 10 वर्षों से विभिन्न कार्यों के माध्यम से नर्मदा मिशन पूरी मानवता को प्रकृति से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहा है। अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नर्मदा मिशन द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार विभिन्न सामाजिक एवं प्राकृतिक योजनाएँ एवं कार्य संचालित किये जा रहे हैं। *नर्मदा मिशन का लक्ष्य है प्रकृति आधारित जीवन शैली ,व्यवस्था और विकास के साथ समर्थ  स्वस्थ व आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करना।*