नर्मदा मिशन की स्थापना(History)
जन-जन का जीवन सुरक्षित और व्यवस्थित करने  महासंकल्प के साथ दादा गुरु ने 12 जनवरी 2010 में नर्मदा मिशन की स्थापना की। जब किसी कार्य में मन की और प्राण की समग्र शक्ति लगती है तब वह संकल्प होता है जो सिद्धि ,बुद्धि, औऱ ऊर्जा का वाहक भी होता है।जब संकल्प में गहरी सुदृढ़ता स्थापित हो जाती है और उसमें जीवन और प्राण लग जाता है तब संकल्प को पूर्ण करने के लिए किसी आधार  की आवश्यकता होती है यही आधार है *नर्मदा मिशन*