नर्मदा मिशन का उद्देश्य प्रकृति पर्यावरण की रक्षा सुरक्षा, संरक्षण सम्वर्धन , प्रकृति प्रधान समाज की स्थापना, तथा प्रत्येक व्यक्ति व जीव के जीवन को सुरक्षित एवम व्यवस्थित करना है तथा मानव से समूह, समूह से श्रृंखला औऱ श्रृंखला से क्रांति की परिकल्पना को साकार करना है और हम गर्वित हैं कि यह परिकल्पना आज मूर्त रूप में समाज के समक्ष है।
दुर्गम किन्तु लक्षयसाध्य राहों पर चलकर सफलता के शिखरों पर नर्मदा मिशन के श्रेष्ठ कार्य रूपी ध्वज पूरी आन बान औऱ शान के साथ वैश्विक स्तर पर लहरा रहे हैं।
ज्ञातव्य है कि मिशन की स्थापना के बहुत पहले से ही दादागुरु के सानिध्य औऱ मार्गदर्शन में जल शुद्धिकरण, गौवंश का संरक्षण, प्रकृति पर्यावरण संरक्षण सम्वर्धन ,,दरिद्र नारायण सेवा, (मानव सेवा) तथा प्राकृतिक कृषि के लिए जागरूकता इत्यादि अनेकानेक कार्य अनवरत जारी थे।
भारतीय समाज का प्रकृति से गहरा रिश्ता पौराणिक काल से ही रहा है और यह उनकी परंपराओं में दिखता है। नर्मदा मिशन प्रत्येक व्यक्ति और समाज को प्रकृति के प्रति अपने नैतिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने को अपना संकल्प मानता है और पिछले 10 वर्षों से विभिन्न कार्यों के माध्यम से नर्मदा मिशन पूरी मानवता को प्रकृति से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहा है। अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नर्मदा मिशन द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार विभिन्न सामाजिक एवं प्राकृतिक योजनाएँ एवं कार्य संचालित किये जा रहे हैं। *नर्मदा मिशन का लक्ष्य है प्रकृति आधारित जीवन शैली ,व्यवस्था और विकास के साथ समर्थ स्वस्थ व आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करना।*